उज्जैन। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव रविवार को दताना हवाई पट्टी पर आयोजित किये जा रहे स्काई डायविंग फेस्टिवल में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि मप्र पर्यटन विकास निगम ने विगत 3 मार्च से उज्जैन में स्काई डायविंग का आयोजन किया जा रहा है।
इसका रविवार को समापन होना था, लेकिन लोगों से बेहतरीन रिस्पांस मिलने के कारण सोमवार को भी स्काई डायविंग का आयोजन किया जायेगा। मंत्री डॉ.यादव ने इस अवसर पर कहा कि उज्जैन पौराणिक रहस्य, रोमांच और पुरातत्व के लिये जाना जाता था, लेकिन एमपी टूरिज्म द्वारा स्काई डायविंग के लिये दताना हवाई पट्टी का प्रयोग यहां पहली बार किया जा रहा है। निश्चित रूप से इससे उज्जैन में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यहां धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से तो देश के कौने-कौने से लोग आते ही हैं, लेकिन एडवेंचर स्पोर्ट्स के आयोजन से धार्मिक दृष्टिकोण के साथ-साथ मनोरंजन की दृष्टि से भी यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
मंत्री डॉ.यादव ने कहा कि एमपी टूरिज्म की ओर से इस तरह के एडवेंचर गेम्स में दी जाने वाली सब्सिडी बढ़ाने पर भी विचार किया जायेगा, ताकि लोगों का इस ओर रूझान बढ़े और अधिक से अधिक संख्या में इसमें लोग शामिल हों। मप्र पर्यटन विकास निगम के उप संचालक उमाकान्त चौधरी ने जानकारी दी कि अब तक 55 लोगों को स्काई डायविंग कराई जा चुकी है।
स्काई हाई इंडिया के स्काई डाईवर रूद्र ने स्काई डायविंग की टेक्निकल जानकारी देते हुए बताया कि डायविंग के बाद पांच हजार फीट तक नीचे आने के बाद पैराशूट खोला जाता है। अभी स्काई डायवर्स के सहयोग से डायविंग कराई जा रही है। आने वाले समय में पर्यटकों को सोलो जम्प की ट्रेनिंग दी जायेगी।

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर