रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 12वें दिन भी जारी है। रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर लगातार कब्जे की कोशिश कर रही है। इसी बीच रूस और यूक्रेन में आज सोमवार को तीसरे दौर की वार्ता भी होगी। बातचीत के बीच रूस लगातार यूक्रेन के शहरों पर हमले कर रहा है। इससे इन शहरों को काफी नुकसान पहुंचा है। इसी बीच भारत यूक्रेन में फंसे अपने देश के नागरिकों को भारत लाने के सभी प्रयासों में जुटा हुआ है।
रोज कई फ्लाइट्स ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीय छात्रों को यूक्रेन और आसपास के पड़ोसी देशों से लेकर आ रही है। इसी बीच सुमी में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए भारतीय दूतावास पूरी कोशिश में जुटा हुआ है। उधर, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि अभी तक 76 उड़ानों के माध्यम से 15,920 से अधिक छात्रों को सफलतापूर्वक निकाला गया है।
हम अब तक करीब 20,000 में से 16,000 से अधिक भारतीयों को यूक्रेन से निकाल चुके हैं। करीब 3,000 भारतीय अभी भी यूक्रेन के पड़ोसी देशों में हैं। भारतीय दूतावास छात्रों को निकालने के लिए व्यवस्थाएं कर रही है। कीव के एक प्रतिनिधि ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत से रूस द्वारा यूक्रेन पर विनाशकारी आक्रमण को रोकने का आदेश देने का अनुरोध किये जाने के बीच रूस ने सुनवाई को खारिज कर दिया। यूक्रेनी प्रतिनिधि एंटोन कोरीनेविच ने अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीशों से कहा कि रूस को रोका जाना चाहिए और इसे रोकने में अदालत की भूमिका है।
अदालत के पीस पैलेस मुख्यालय में ग्रेट हॉल ऑफ जस्टिस में यूक्रेन के अनुरोध पर हो रही सुनवाई के दौरान रूस की सीटें खाली थीं। यूक्रेन ने अदालत से मॉस्को को अपने हमले को रोकने का आदेश देने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन की सहायता पहले से ही उन लोगों तक पहुंच रही है, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। आवश्यक आपूर्ति और चिकित्सा सहायता भी पहुंचाई जा रही है। हालांकि, यूक्रेन की पीड़ा को केवल पुतिन ही पूरी तरह से समाप्त कर सकते हैं। आज की नई निधि बिगड़ती मानवीय स्थिति का सामना करने वालों की मदद करना जारी रखेगी।
उनका यह बयान तब आया है जब ब्रिटेन ने कहा कि उसने रूस के अकारण और अवैध आक्रमण द्वारा बनाए गए वित्तीय दबावों को कम करने के लिए सीधे यूक्रेनी सरकार के बजट में अतिरिक्त 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर आवंटित किए हैं।

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर