April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

यूक्रेन संकट पर पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग जारी

modi

यूक्रेन-रूस विवाद पर प्रधानमंत्री मोदी एक उच्च स्तर की मीटिंग करे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी इस बैठक में ऑपरेशन गंगा की सफलता का अपडेट ले रहे हैं। बता दें कि विदेश मंत्रालय के अनुसार सभी भारतीयों को खारकीव से निकाल लिया गया है।

आपको बता दें अब से कुछ देर पहले ही विदेश मंत्रालय ने कहा था कि शनिवार को स्पेशल फ्लाइट के जरिए 3 हजार भारतीयों को यूक्रेन से वापस लाया गया। इन लोगों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों से एयरलिफ्ट करके भारत आने वाली स्पेशल फ्लाइट में बैठाया गया। अब तक स्पेशल फ्लाइट के जरिए 13 हजार 700 भारतीय सुरक्षित वापस लाए जा चुके हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा खारकीव और सूमी को छोड़कर यूक्रेन से 10,000 से अधिक लोगों को निकाला गया है। हम सूमी से लोगों को निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Share to...