April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सोहा अली खान बनीं मां, कुणाल खेमू बोले शुभ दिन आई बेटी

नई दिल्ली। पटौदी खानदान में एक और खुशी आई हैण् पिछले साल जहां सैफ अली खान की पत्नी करीना पहली बार मां बनीं तो अब सैफ की बहन सोहा अली खान मां बन गई हैं। सोहा अली खान और कुणाल खेमू पैरेंट्स बन गए हैं और सोहा ने शुक्रवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। सोहा के पति कुणाल खेमू महानवमी पर हुए बेटी के जन्म से बेहद खुश हैं और उन्होंने अपनी यह खुशी सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ साझा की है। कुणाल ने ट्वीट कर लिखा कि हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज के शुभ दिन हमारे घर बेटी का जन्म हुआ है। सोहा और बेटी का स्वास्थ्य अच्छा है। हम आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया अदा करते हैं।

Share to...