रांची। झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा तीन साल तक कोई चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। गौरतलब है कि 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने खर्च की सही जानकारी नहीं दी थी। जिस वजह से इलेक्शन कमीशन ने उन पर यह रोक लगा दी है। इलेक्शन कमीशन का फैसला आने के बाद कोड़ा ने कहा कि वो इलेक्शन कमीशन के फैसले के खिलाफ कोर्ट जाएंगे। मामला 2009 के लोकसभा चुनाव का है। कोड़ा ने झारखंड की चाईबासा सीट से वो इलेक्शन जीता था। इलेक्शन कमीशन को शिकायतें मिली थीं कि कोड़ा ने चुनाव खर्च का सही ब्योरा नहीं दिया। इसके बाद कमीशन ने कोड़ा को नोटिस जारी कर पूछा था कि सही ब्योरा ना देने पर क्यों ना आपको अयोग्य घोषित कर दिया जाए।
आयोग के अनुसार कोड़ा का खर्च 18 लाख 92 हजार 353 रुपए था, जबकि इन्होंने इसे काफी कम करके बताया था।
49 पेज के ऑर्डर में चुनाव आयोग ने कहा कि कोड़ा द्वारा जमा करवाया गया ब्योरा गलत था। झारखंड के पांचवें मुख्यमंत्री के तौर पर कोड़ा ने 2006 में कुर्सी संभाली थी। उस वक्त वह निर्दलीय विधायक थे।
पिछले विधानसभा चुनाव में कोड़ा चाईबासा की मंझगांव विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे।
कोड़ा झारखंड के पांचवे सीएम थे। वो 14 सितंबर 2006 से 27 अगस्त 2008 तक मुख्यमंत्री रहे। खास बात ये है कि जब वो सीएम बने थे तब वह निर्दलीय विधायक थे।
झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा के 3 साल नहीं लड़ने पर ईडी ने लगाई रोक

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट