मंगलवार तड़के भारतीय वायुसेना की पीओके में कार्यवाही के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक खत्म हो गई है। शाम 5 बजे ये बैठक बुलाई गई थी, जो एक घंटे से ज्यादा समय तक चली। इसमें करीब-करीब सभी मुख्य पार्टियों के नेता शामिल हुए। बैठक के बाद सभी ने सेना के समर्थन की बात कही है। बैठक में स्वराज ने जानकारी दी कि उन्होंने यूएस सेक्रेटरी से बात की है और जैश के ठिकानों पर वायुसेना के हमले की जानकारी दी है। हम खुश, सभी दलों ने दिखाई एकजुटता सुषमा बैठक के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि सभी दलों के नेताओं ने एक सुर में वायुसेना की कार्यवाही की सराहना की है। वहीं सरकार के आतंक के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन को भी अपना समर्थन दिया है। स्वराज ने कहा कि भारत का रुख आंतक को लेकर सख्त है। पाक विदेश मंत्री ने कहा कि प्रोपेगेंडा कर रहा है भारत, इंटरनेशनल मीडिया को बालाकोट ले जाकर दिखाएंगे सच कांग्रेस ने सेना की कार्यवाही को सराहा बैठक के बाद कांग्रेस के सीनियर नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हम वायुसेना की कार्यवाही का समर्थन करते है, सेना की आतंक के खिलाफ लड़ाई में हम हमेशा साथ रहे हैं। सेना के ऑपरेशन की सबसे अच्छी बात ये रही कि उसने बड़ी सफाई सिर्फ आंतकियों और उनके ठिकानों को अड्डा बनाया।
सुषमा स्वराज की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक खत्म, यह कहा गया

More Stories
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण