पाकिस्तान के बालाकोट में भारत ने बड़ी कार्यवाही करते हुए कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। भारत ने ये कार्यवाही 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद की है। भारतीय वायुसेना ने मंगलवार तड़के 3ः30 बजे इस कार्यवाही को अंजाम दिया। इस कार्यवाही के बाद कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजीत डोभाल ने सीसीएस सदस्यों को बताया कि इस कार्यवाही में जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष 25 कमांडरों को मार गिराया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सीसीएस की बैठक में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त मंत्री अरुण जेटली, एनएसए अजीत डोभाल समेत उच्च अधिकारी मौजूद थे।
अजीत डोभाल ने सीसीएस सदस्यों को जानकारी दी कि हवाई हमले में जैश के शीर्ष कमांडरों के एक बड़े हिस्से का सफाया कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यवाही में जैश के 25 टॉप कमांडर मारे गए हैं। जिस कैंप को तबाह किया गया है वो कोई सामान्य लॉन्च पैड या बेस नहीं था।
अजीत डोभाल ने बताई जैश के कैंप पर हुई एयर स्ट्राइक की स्क्रीप्ट

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन