भारतीय वायुसेना ने मंगलवार तड़के पाकिस्तान में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को तबाह किया। इस हमले से पाकिस्तान में खलबली मची हुई है और दिनभर बैठकों का दौर चल रहा है। वहीं, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिन में रैली की तो शाम को मेट्रो में बच्चों संग खेलते नजर आए। पीएम मोदी ने दिल्ली के खान मार्केट से इस्कॉन मंदिर तक मेट्रो से यात्रा की। इस दौरान मेट्रो में सफर कर रहे लोगों ने पीएम से मुलाकात की। पीएम मोदी को देख उत्साहित यात्रियों ने सेल्फी ली।
पीएम मोदी ने दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में दुनिया की सबसे वजनी भगवद्गीता का अनावरण किया। इस ग्रंथ का वजह 800 किग्रा है। इस अनावरण के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि श्रीमद् भागवद् गीता भारत का दुनिया को सबसे प्रेरक उपहार है। यह ग्रंथ विश्व के नेताओं से लेकर सामान्य मानवी तक सभी को गीता ने लोकहित में कर्म करने का मार्ग दिखाया है। 12 फीट लंबी और 9 फीट चौड़ी इस पुस्तक का वजन 800 किलोग्राम है। इसे छापने में ढाई साल लगे और लागत डेढ़ करोड़ रुपए आई है।
इस मौके पर पीएम मोदी ने कही ये बातें इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है जैसे ही मोदी ने यह शब्द कहे हाल में मोदी मोदी के नारे और वंदे मातरम का जयघोष हो उठा। मोदी ने कुछ न कहते हुए फिर वही से शुरूआत की और कहा आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि आज सुबह ही मैंने गांधी शांति पुरस्कार कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आज मुझे दिव्यतम ग्रंथ गीता के भव्यतम रूप को राष्ट्र को समर्पित करने का मौका मिला है। ये अवसर मेरे लिए इसलिए भी खास हैए क्योंकि दो दशक पहले अटल जी ने इस मंदिर परिसर का शिलान्यास किया था। उन्होंने कहा कि मानवता के दुश्मनों से धरती को बचाने के लिए प्रभु की शक्ति हमारे साथ हमेशा रहती है। यही संदेश हम पूरी प्रमाणिकता के साथ दुष्ट आत्माओंए असुरों को देने का प्रयास कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि देश विदेश की अनेक भाषाओं में श्रीमद् भगवद्गीता का अनुवाद हो चुका है। लोकमान्य तिलक ने जेल में रहकर गीता के रहस्य को भी लिखा है। उन्होंने मराठी में गीता के ज्ञान को लोगों तक पहुंचाया। उन्होंने गीता का गुजराती में भी अनुवाद किया था।
मेट्रो में मोदी मिले सबसे, पहुचे गीता का उद्घाटन करने, कहा आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त