पुलवामा आतंकी हमले के बाद आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए पीओके के आतंकी कैंपों पर भारतीय वायुसेना ने हवाई हमला किया और 300 से अधिक आतंकियों को मार गिराया। भारत की कार्यवाही से बौखलाए पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के नौशेरा, अखनूर और कृष्णाघाटी सेक्टर में गोलाबारी की। पाकिस्तान ने शाम 5 बजकर 30 मिनट पर छोटे हथियारों और मोर्टार दागे, हालांकि भारत ने पाकिस्तान की ओर से किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दिया।
बता दें कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उनकी कमर तोड़ दी है। पीओके के आतंकी कैंप पर भारतीय वायुसेना ने हवाई हमला किया और उसके सारे कैंपों को तबाह कर दिया। वायुसेना की इस बड़ी कार्यवाही में करीब 300 आतंकवादी मारे गए हैं और इसमें जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अज़हर का बहनोई यूसुफ अज़हर भी मारा गया है जो यह कैंप चला रहा था। भारतीय वायुसेना को इस बड़ी कार्यवाही को अंजाम देने में 12 मिराज फाइटर जेट का सहारा लेना पड़ा। इतना ही नहीं, करीब 1000 किलो बम भी बरसाए गए। बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे, जिसकी जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।
बौखलाए पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त