जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 आतंकियों को मार गिराया। वहीं राष्ट्रीय राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया और सीआरपीएफ की 163 बटालियन के 2 जवान जख्मी हो गए। आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने कुलगाम के रेदवानी इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था। पुलवामा के त्राल में भी सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। इसमें एक आतंकी मारा गया। शोपियां में सुरक्षाबलों ने 25 नवंबर को मुठभेड़ में 6 आतंकियों को मार गिराया। सेना के लांस नायक नजीर अहमद शहीद हो गए थे। मारे गए 4 आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन और 2 लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। प्रदर्शनकारियों ने मुठभेड़ के बाद लौट रहे जवानों के काफिले पर पथराव किया। जवाबी कार्यवाही में कुछ पथरबाज जख्मी हुए थे।
सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 आतंकी मार गिराए, एक जवान शहीद

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर