April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सार्क बैठक के लिए पीएम मोदी को न्योता देगा पाकिस्तान

सार्क बैठक में शामिल होने के लिए पाकिस्तान की तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता दिया जाएगा। पाकिस्तान के विदेश विभाग के हवाले से स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी है। खबर के अनुसार पाकिस्तान के विदेश विभाग के प्रवक्ता डॉ मोहम्मद फैजल ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी को सार्क शिखर सम्मेलन में शामिल होने का न्योता देंगे। सार्क के सदस्य देशों के बीच आपसी संबंध 19वें शिखर सम्मेलन के बाद लगातार कमजोर होते गए हैं। 19वां शिखर सम्मेलन 2016 में पाकिस्तान में होने वाला था, जिसका भारत ने बॉयकॉट कर दिया था। इसके बाद इस सम्मेलन का अफगानिस्तान, बांग्लादेश और भूटान ने भी बहिष्कार किया था। बाद में बैठक को रद्द कर दिया गया था। गौरतलब है कि उस समय भारत ने सार्क बैठक का विरोध वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान को अलग-थलग करने के उद्देश्य से लिया था, क्योंकि उसी समय जम्मू कश्मीर के उरी में सेना के कैंप पर 4 आतंकियों ने हमला कर दिया था। इसमें 18 भारतीय जवान शहीद हो गए थे।

Share to...