April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मशहूर प्लेबैक सिंगर मोहम्मद अजीज का हुआ निधन

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर प्लेबैक सिंगर मोहम्मद अजीज का मंगलवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 64 साल थी। मोहम्मद अजीज की बेटी सना ने आज तक को सिंगर के निधन की जानकारी दी। अजीज सोमवार की रात कोलकाता में थे, मंगलवार को वह मुंबई पहुंचे थे जहां दोपहर 3 बजे के करीब उनकी तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार घर लौटतेवक्त एयरपोर्ट पर मोहम्मद अजीज को हार्ट में परेशानी हुई। ड्राइवर ने उन्हें नानावती अस्पताल पहुंचाया और सिंगर की बेटी को इस बात की जानकारी दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने अजीज को मृत घोषित कर दिया।

Share to...