सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली एनसीआर में 2 घंटे के अंदर पटाखे जलाने को अनुमति देकर कई तरह के सवालों को हवा दे दी है। इनमें सबसे पहले और बड़ा सवाल तो यही है कि जो मियाद सुप्रीम कोर्ट ने रखी है उस पर अमल करवाने के लिए क्यों कोई एजेंसी है। यदि है तो क्या वह दिल्ली में 2 घंटे के बाद या पहले छोड़े-जाने वाले पटाखों को रोक सकती है। वहीं एक दूसरा अहम सवाल ये भी है कि जिन ग्रीन पटाखों को छोड़े जाने की बात सुप्रीम कोर्ट की तरफ से उसके बारे में पटाखा व्यापारी जानते तक नहीं हैं। तीसरा सवाल ये भी है कि जिस समय यह आदेश आया है तब तक करोड़ों का पटाखा तैयार किया जा चुका है और बाजार में पहुंच भी चुका है, ऐसे में इस समय इस तरह के आदेश आने का कितना असर होगा यह सभी जानते हैं। आपको यहां पर ये भी बता दें कि देश में पटाखा कारोबार करीब बीस हजार करोड़ रुपए का है। इसमें करीब 5 हजार करोड़ की आतिशबाजी चीन से भी आती है। इसको बनाने का ज्यादातर काम असंगठित क्षेत्र में ही होता है।
सुप्रीम कोर्ट का फैसला, प्रशासन कैसे करवाऐगा अमल

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क