नोएडा पुलिस ने सेक्टर-63 में चल रहे विदेशी लोगों को ठगने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए यहां काम करने वाले 34 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों में करीब 30 थाईलैंड के रहने वाले हैं। इन सभी से पूछताछ की जा रही है।
अमेरिका और कनाडा पुलिस से इनपुट मिलने के बाद एसएसपी डॉ अजयपाल शर्मा द्वारा गठित स्पेशल सेल ने गुरुवार तड़के कॉल सेंटर पर छापा मारा और मौके से 34 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सभी कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि यह कॉल सेंटर फर्जी है। उन्हें वैध कॉल सेंटर बताकर नौकरी दी गई थी। सैलरी के अलावा उन्हें रहने और खाने की सुविधाएं भी दी जाती थीं।
इस कॉल सेंटर में अधिकांश कॉल रात में की जाती थीं। यहां देर रात काम शुरू होता था और सुबह तक चलता था। उन्हें हर देश के वर्किंग टाइम के अनुसार कॉल करने के लिए कहा जाता था। उन्हें कंपनी का मैनेजर और टीम लीडर की तरह से मोबाइल नंबर समेत अन्य जानकारी का डाटा दिया जाता था और उन्हें कॉल करने से पहले प्रशिक्षण देकर बकायदा बताया जाता था कि कस्टमर से क्या और किस तरह बात करनी है। कॉल सेंटर संचालक कहाँ से यह डाटा लाता था इस सम्बंध में कर्मचारियों को कोई जानकारी नहीं थी।
एसएसपी डॉ अजयपाल शर्मा ने बताया कि कनाडा और यूएस पुलिस की मदद से काफी जानकारी मिली है। उस जानकारी के आधार पर कार्यवाही की जा रही है। स्पेशल टीम ने फेस-3 कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा और मौके से कई कर्मचारियों और जिम्मेदार लोगों को पकड़ा है।
नोएडा में बैठ थाईलैंड वालों से करते थे ठगी

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा