April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सिंधिया घायल होने से बचे, अब कोरोना का डर, महाकाल शाही सवारी के साथ पूरे दिन का हाल

आज उज्जैन महाकाल की सवारी में शामिल होने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया घायल होने से बच गए। इसे के साथ अपने इस दौरे मे कांग्रेस नेतृत्व पर हमले जारी रखते हुए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में काबिल नेताओं पर सवालिया निशान खड़ा किया जाता है। उनके पूर्व दलीय सहयोगी सचिन पायलट ने भी हाल ही में यही स्थिति झेली है।

कांग्रेस का दामन छोड़कर करीब 5 महीने पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले सिंधिया ने कहा कि पायलट मेरे मित्र हैं। उन्होंने जो पीड़ा झेली है, उससे सब लोग वाकिफ हैं। कांग्रेस किस तरह इतने विलंब के बाद अपना घर दुरुस्त करने की कोशिश कर रही है, इस बात से भी सब वाकिफ हैं। उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि कांग्रेस में काबिलियत पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया जाता है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर निशाना साधने के साथ बीजेपी की जमकर तारीफ की। साथ ही कहा कि वह हमेशा एक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेगें। इसी के साथ ज्योतिराधित्य सिंधिया महाकाल सवारी के पूजन के लिए रामघाट पहुंचे जहां उन्होंने उमा भारती के साथ मिलकर पूजन किया।

इस दौरान शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहें। जिसमें से एक युवा भाजपा नेता कोरोना पाजिटिव पाया गया है। उसके पाजिटिव आने के बाद सनसनी मच गई है। इस युवा नेता ने सिंधिया से लेकर तमाम बडे़ नेताओं के साथ सेल्फी और फोटो मास्क उतार कर खिचवाई है।

वहीं ज्योजिरादित्य सिंधिया जब महाकाल की सवारी में शामिल होने के लिए जा रहे थे तब वह अचानक से रोटरी टूट गई और सिंधिया घायल होने से बच गए। वीडियों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह धक्का-मुक्की हुई और यह घटना घटी। साथ ही सिंधिया के उज्जैन पहुंचने से लेकर अंत तक एक भी स्थान पर सोश्यल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा गया। वहीं कई जगह सांसद खुद उनके लिए रास्ते बनाते नजर आए।

Share to...