April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

संगीत घराने के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का निधन

जाने माने शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का अमरीका में सोमवार को निधन हो गया है। वो 90 साल के थे। पंडित जसराज की पोती मीनाक्षी ने उनकी मौत की पुष्टि की है। उनके परिवार ने एक बयान जारी कर कहा है कि अमरीका के न्यू जर्सी में अपने घर पर दिल का दौरा पड़ने से उनका देहांत हुआ।

उनका निधन स्थानीय समयानुसार सवेरे 5.15 बजे हुआ। पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित जसराज का जन्म संगीतकारों के एक परिवार में हुआ था। संगीत से उनका परिचय उनके पिता पंडित मोतिराम ने कराया था। जब जयराज केवल 4 साल के थे उनके पिता का देहांत हो गया। इसके बाद उनके भाई और गुरू पंडित मणिराम ने उनकी संगीत शिक्षा शुरू की।

पंडित जसराज का नाता संगीत के मेवाती घराने से रहा था जिसकी शुरूआत जोधपुर के पंडित घग्गे नज़ीर ख़ान ने की थी। उनके शिष्य पंडिय नत्थुलाल से पंडित जसराज के पिता ने संगीत की शिक्षा ली थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताया है। कहा उनकी मौत से भारतीय शांस्त्रीय संगीत को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उनकी संगीत अपने आप में उत्कृष्ट था। कई गायकों के लिए एक असाधारण गुरु के रूप में भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई। उनके परिवार और प्रशंसकों को मेरी संवेदनाएं।

Share to...