भारतीय नौसेना के कीर्ति चक्र से सम्मानित कमांडर अभिलाष टॉमी को सोमवार को दक्षिणी हिंद महासागर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया गोल्डन ग्लोब में हिस्सा लेने के दौरान समुद्र में तेज लहरें उठने से उनकी नाव का स्तंभ टूट गया था जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे वह तीन दिन से घायल अपनी नाव में समुद्र में फंसे हुए थे गोल्डन ग्लोब समुद्री मार्ग से पूरी दुनिया का चक्कर काटने वाली रेस है जिसमें प्रतिभागी अपने नाव पर अकेले होते हैं टॉमी का नाव पर्थ से 1900 नॉटिकल मील की दूरी पर तूफान की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गया था अधिकारियों ने बताया कि टॉमी अपने दुर्घटनाग्रस्त नाव थूरिया पर गंभीर चोट के साथ जिंदगी और मौत की जंग समुद्र में लड़ रहे थे इस बचाव मिशन की देखरेख ऑस्ट्रेलिया रेस्क्यू कॉर्डिनेशन सेंटर सहित कई अन्य एजेंसियां ऑस्ट्रेलिया के रक्षा विभाग और भारतीय नौसेना की सहायता से कर रही थीं अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नौसेना ने बचाव मिशन के लिए अपना पी 8आई विमान तैनात कर रखा था इस अभियान में फ्रांस का पोत ओसिरिस भी तैनात किया गया था फ्रांसीसी जहाज को उन तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा टॉपी का पोत भी बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गया उन्हें बचाने के लिए भारतीय नौसेना ने आईएनएस सतपुरा चेतक हेलीकॉप्टर आईएनएस ज्योती और पी 81 विमान को लगया था
समंदर में 3 दिन मौत से लड़ने के बाद बची भारतीय नौसेना कमांडर की जान

More Stories
इंदौर मेट्रो के लिए एमपी ट्रांसको ने ऊर्जीकृत किया 200 एमवीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
पश्चिम बंगाल सहित 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा नेता कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न
गरुड़ पोर्टल से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की होगी केंद्रीकृत रीयल-टाइम मॉनिटरिंग