May 5, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पहली स्मार्ट कार्ड सिटी बनी रायपुर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर देश की स्मार्ट सिटी की सूची में फिर अपने अभिनव प्रयोग के जरिए अग्रणी हो गया स्मार्ट सिटी ने नवाचार के जरिए एक ऐसा कार्ड जारी किया है जिसके जरिए लोगों के दर्जन भर से ज्यादा भुगतान के काम आसान हो जाएंगे शहर में ऐसे कई काम हुए जिन्हें न सिर्फ देश के दूसरे शहरों बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सराहा है रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में वन रायपुर स्मार्ट कार्ड योजना के जरिए कार्ड जारी किया गया शहर के नागरिकों को स्मार्ट कार्ड जारी करने के लिए एक्सिस बैंक के सहयोग से इस योजना को 4 माह में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने पूरा कर दिखाया है पीपीपी मोड के जरिए इसकी लागत को कम किया गया इस कार्ड के माध्यम से रायपुर के लोगों को लेन देन के लिए अपना माध्यम मिल गया है इस कार्ड का उपयोग शारीरिक रूप से अक्षम लोग भी कर सकते हैं इस कार्ड के जरिए शहर की पार्किंग का शुल्क पार्किंग के लिए स्पेस बुकिंग बस पेमेंट रिटेल पेमेंट बस टिकट नगर निगम में टैक्स जमा करना जैसे सारे काम आसानी से किए जा सकते हैं स्मार्ट कार्ड के जरिए सारे कामों में समय की बचत होगी वन रायपुर स्मार्ट कार्ड योजना के उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने देश में सबसे पहले शुरू हुई इस व्यवस्था को स्मार्ट शहरों के क्रम में प्रगतिशील कदम बताया मंत्री अग्रवाल ने नगर निगम व रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रयासों की तारीफ करते हुए प्रबंध संचालक रजत बंसल और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए प्रगति के इस पथ को इसी तरह से और उज्ज्वल व सुदृढ़ बनाने हेतु हौसला अफजाई की

Share to...