श्रीनगर। आज श्रीनगर का माहौल कुछ अलग था, लग ही नहीं रहा था वहां के लोग हिदुस्तान में है। लहराते पाकिस्तानी झंडों के बीच तेरी जान मेरी जान-पाकिस्तान और हाफिज सईद से नाता क्या ला-इलाहा-इल्लिाह। आया-आया शेर आया, गो इंडिया गो, जैसे भड़काऊ और राष्ट्रविरोधी नारों के साथ बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था वाला एयरपोर्ट मार्ग कट्टरपंथी सैयद अली शाह गिलानी के श्रीनगर हवाई अड्डे से बाहर निकलते ही गूंज उठा। ऐसा लग रहा था कि जैसे श्रीनगर न होकर लाहौर है। इस मामले में पुलिस ने गिलानी और मसर्रत सहित अन्य पर देशद्रोह का मामला दर्ज कर लिया है।
सैयद अली शाह गिलानी लगभग 3 माह बाद दिल्ली से श्रीनगर पहुंचस। जहां कट्टरपंथी मसर्रत आलम ने आसपास मौजूद सुरक्षाकर्मियों को ठेंगा दिखाते हुए पाकिस्तानी झंडा लहराते हुए अपने नेता का स्वागत किया। हालांकि गिलानी दोपहर 2.20 बजे श्रीनगर एयरपोर्ट पर पहुंचे, लेकिन उनके समर्थक हैदरपोरा से लेकर एयरपोर्ट तक सुबह से ही डट गए थे। इसी रास्ते में पुलिस मुख्यालय भी है। गिलानी के समर्थकों के जुलूस में एक नहीं कई पाकिस्तानी झंडे थे। इस दौरान मसर्रत आलम ने सबसे पहले नारा लगाया तेरी जान-मेरी जान पाकिस्तान और हाफिज सईद से नाता क्या ला-इलाहा-इल्लिहा।
गिलानी ने अपने समर्थकों को लगभग 22 मिनट तक संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कश्मीर मुद्दे पर अपने चिरपरिचत अंदाज में भारत को लताड़ते हुए कहा कि कश्मीरियों को हक-ए-खुद इरादियत मिलने तक यह मुहिम जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब यहां से भारत को भागना होगा।
श्रीनगर बना लाहौर, लहराए पाक के झंडे, देशद्रोह का मामला दर्ज

More Stories
Yuvraj Singh Chauhan Details: नया गांव आरटीओ बैरियर पर ड्यूटी लगाने के नाम पर मांगी जा रही थी घूस, लोकायुक्त ने रंगे हाथों दबोचा
High Court Petition Updates: आरटीआई एक्टिविस्ट की याचिका पर सुनवाई, 2 महीने के भीतर अपील का निराकरण करने के आदेश
Silver Medalist Jaipal Malviya Details: मेले में गुब्बारे फोड़ने से लेकर विश्व मंच तक का सफर, गेहूं बेचकर खरीदी थी पहली पुरानी पिस्टल