April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

शोपियां में सुरक्षाबलों को फिर बड़ी कामयाबी, 6 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जानकारी के अनुसार दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने 6 आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों के पास से 4 एके राइफल बरामद की गई हैं। ये सभी आतंकी एक घर में छिपे हुए थे। गोलीबारी के दौरान एक जवान भी शहीद हो गया है। बताया जा रहा है कि इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद सेना की 34 आरआर, सीआरपीएफ और सोएसी ने शोपियां के बतागुंड इलाके में घेराबंदी की और सर्च ऑपरेशन चलाया। सेना के जवान जैसे ही आतंकियों के छिपे होने वाली जगह पर पहंचे, तो दूसरी तरफ से गोलीबारी शुरू कर दी गई। जवाबी कार्यवाही में सुरक्षाबलों ने फायरिंग की। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो गई। 4 आतंकियों के मारे जाने के बाद इंटरनेट सेवा को ठप कर दी गई है। ब्रिगेडियर सचिन मलिक का कहना है कि हमारे पास खास जानकारी थी। यह सेना, पुलिस और सीपीआरएफ का जॉइंट ऑपरेशन था। हमने आज शोपियां में हिज्बुल मुजाहिद्दीन और लश्कर-ए-तैयबा दोनों के आतंकी नेतृत्व को बड़ी संख्या में समाप्त कर दिया।

Share to...