April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पाक के जावेद और इटली के बाबा ने रची निरंकारी भवन हमले की साजिश

अमृतसर में निरंकारी भवन पर ग्रेनेड हमले की साजिश पाकिस्तान के जावेद और इटली के परमजीत सिंह बाबा ने रची थी। बाबा ने ही दोनों आतंकियों को हथियार मुहैया करवाए थे। ये खुलासा हमले के दूसरे आरोपी अवतार सिंह से पूछताछ में हुआ है। मूल रूप से बडाला का रहने वाला परमजीत बाबा अवतार का ममेरा भाई है। अवतार सिंह को शुक्रवार को इंटेलीजेंस टीम ने गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप दिया था।

Share to...