नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा किसानों के लिए काम करने वाली पार्टी है। गांव, गरीब और किसान मजबूत हो और सरकार के सामने सिर झुका कर खड़ा न रहना पड़े, इसके लिए हम कदम उठा रहे हैं। 5-6 दशक के पाप को ठीक करने के लिए थोड़ा समय भी तो चाहिए। मुझे तो अभी सिर्फ 4 साल मिले हैं। उनसे आधा समय भी मिल जाए तो स्थिति बदल जाएगी। पीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश के किसान अपना लोहा मनवा रहे हैं। आज देश में एमपी कृषि के क्षेत्र में अव्वल है। कांग्रेस के जमाने में जो बीमारू राज्य था, अाज वह विकास कर रहा है। एमपी गेहूं के उत्पादन में आगे निकल चुका है और देश में दूसरे नंबर पर है। यह किसानों के बूते ही हुआ है, जो आप को गुमराह करते हैं उनसे सवाल पूछिये कि 55 साल वो कहां खो गए थे? पहले उन्हें किसान क्यों याद नहीं आए। कृषि उत्पादन को ढाई गुना करने में शिवराज की सरकार सफल हुई है।
मंदसौर में मोदी, बोले सिर्फ 4 साल हुए, 5 दशक का पाप धोने के लिए थोड़ा तो समय चाहिए

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम