April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

शनिवार को खुलेंगे मंदिर के पट, सरकार का प्रस्ताव महिलाओं के प्रवेश का दिन तय हो

सबरीमाला मंदिर के पट 17 नवंबर से 2 महीने के लिए खोले जाएंगे। इस दौरान यहां वार्षिक पूजा मंडाला मक्काराविल्लाक्कू होगी। मंदिर में हर उम्र की महिलाओं को प्रवेश दिए जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध हो रहा है। इसी को देखते हुए गुरुवार को केरल सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई और प्रस्ताव रखा कि महिलाओं के मंदिर में दर्शन के लिए अलग दिन तय कर दिया जाए। ये बैठक विपक्षी पार्टियों कांग्रेस और भाजपा के वॉकआउट के चलते विफल हो गई।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब तक सबरीमाला मंदिर के पट 2 बार खोले गए हैं। लेकिन, हिंसक विरोध के चलते कोई भी ऐसी महिला मंदिर में दर्शन करने नहीं जा सकी है? जिसकी उम्र 12-50 वर्ष के बीच हो।

Share to...