हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार रात से रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। मनाली और शिमला जिले के नारकंडा में सीजन का पहला हिमपात हुआ। इससे इलाके में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में बुधवार को हिमपात हुआ। मौसम विभाग ने एक 2 दिन में मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ने की संभावना जताई है।
हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के नारकंडा, किन्नौर जिले की सांगला और कुल्लू जिले की सोलंग घाटी में गुरुवार को ताजा बर्फबारी हुई।
लाहौल-स्पीति के केयलॉन्ग में सुबह तापमान माइनस 3.3 डिग्री सेल्सियस, मनाली में माइनस 1.2, कल्पा में माइनस 0.8, कुफरी में माइनस 0.3 और शिमला में 3.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। नवंबर में बर्फबारी होने से उम्मीद है कि इस बार क्रिसमस और नववर्ष पर यहां काफी सैलानी पहुंचेंगे।
मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी, पारा शून्य से नीचे पहुंचा

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम