महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को अहमदनगर में एक रैली को संबोधित करते हुए मराठा आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने रैली में कहा कि मराठा आरक्षण को लेकर हमें पिछड़ा आयोग की रिपोर्ट मिल चुकी है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि 1 दिसंबर को जश्न की तैयारी कर लीजिए। गौरतलब है कि महाराष्ट्र राज्य के पिछड़ा वर्ग आयोग ने मराठा समुदाय की सामाजिक और आर्थिक स्थिति पर अपनी रिपोर्ट गुरुवार को राज्य के मुख्य सचिव डीके जैन को सौंप दी।
एक रिपोर्ट में अन्य पिछड़ा वर्ग को दिए गए आरक्षण से छेड़छाड़ किए बिना, मराठा समुदाय की शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग के पक्ष में सुझाव दिए गए हैं। सचिव जैन ने रिपोर्ट मिलने के बाद मंत्रालय में मीडिया से कहा कि हमें रिपोर्ट मिल गई है, जो कि मराठा समुदाय की सामाजिक और आर्थिक स्थिति पर आधारित है। रिपोर्ट के अध्ययन के बाद उचित निर्णय लिया जाएगा।
मराठा आरक्षण को लेकर फडणवीस ने कहा जश्न की तैयारी करें

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम