April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

महाकाल में श्रद्धालु रोता रहा और व्यवस्था के नाम पर कर्मचारी करते रहे मारपीट

बुधवार सुबह आरती के बाद नंदीहाल में दर्शन के लिए वीआईपी गेट से प्रवेश पाकर आए श्रद्धालुओं में बाहर से आए। एक श्रद्धालु के परिवार के साथ महाकाल मंदिर लगे सुरक्षाकर्मी और पुलिस कर्मियों द्वारा धक्का-मुक्की कर मारपीट की गई। उसे ले जाकर थाने में बिठा दिया जहां उसके खिलाफ झूठी कार्यवाही कर भयभीत किया गया। आहट श्रद्धालुओं का परिवार दहाड़े मारकर रोता रहा और यह कहता रहा कि अब हम महाकाल के दर्शन करने नहीं आएंगे मंदिर प्रशासन की यह दुर व्यवस्था 12 ज्योतिर्लिंग विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की आस्था को प्रशासनिक व्यवस्था कलंकित कर रही है। इस घटना का वीडियों वॉयरल हो गया जिसके बाद कलेक्टर ने मीडिया को प्रतिबंधित कर दिया।

Share to...