प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए अमेरिकी उप राष्ट्रपति माइक पेंस से कहा कि विश्व भर में हुए आतंकवादी हमलों के सभी सुराग एक ही सूत्र और एक ही स्थान से उपजे होने की ओर इशारा करते हैं। मोदी ने ईस्ट एशिया समिट से इतर पेंस से आपसी हितों वाले अनेक द्विपक्षीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा र्की। साथ ही पाकिस्तान में हाल ही में आयोजित चुनावों में आतंकवादियों के चुनाव लड़ने पर भी चिंता जताई। दोनों नेताओं के बीच मुलाकात के बाद विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया कि आंतकवाद के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।
गोखले ने बताया की बातचीत के दौरान पेंस ने 26 नवम्बर को मुंबई आतंकवादी हमले के 10 वर्ष पूरा होने का जिक्र किया और आंतकवाद को शिकस्त देने के लिए दोनों पक्षों के बीच सहयोग की सराहना की। मोदी ने सहानुभूति जताने के लिए पेंस का आभार जताया, साथ ही किसी भी देश अथवा संगठन का नाम लिए बिना कहा कि विश्व भर में हुए आतंकवादी हमलों के सभी सुराग किसी न किसी प्रकार से एक ही सूत्र और एक ही स्थान से उपजे होने की ओर इशारा करते हैं। उनका इशारा परोक्ष रूप से पाकिस्तान की ओर था।
गौरतलब है कि विश्व भर में हुए आतंकवादी हमलों में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी मूल के लोगों का हाथ होने की बात सामने आई है। कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डिनों में 2 दिसंबर 2015 को पाकिस्तानी मूल के व्यक्ति की गोलीबारी में 14 लोग मारे गए थे। वहीं जून 2017 में लंदन में चाकू से हमला करने वाले 3 आतंकवादियों में से एक पाकिस्तानी मूल का था। इस हमले में 7 लोग मारे गए थे और 49 लोग जख्मी हो गए थे।
एक ही जगह से दुनिया में फैल रहा आतंकवाद : मोदी

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम