वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता में भारत की श्वेता रतनपुरा ने मेडल जीतकर इतिहास रचा है। श्वेता ने रूस के कजान में आयोजित हुए 45वें वर्ल्ड स्किल्स इवेंट में कांस्य पदक जीता है। उन्हें यह मेडल ग्राफिक डिजाइन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में मिला है। कौशल विकास मंत्रालय ने श्वेता की इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी है। कौशल विकास मंत्रालय ने प्रेस रिलीज जारी की है। वहीं, एमईएससी इंडिया ने ट्वीट कर लिखा कि सुश्री श्वेता रतनपुरा और मेंटर श्री सतीश नारायणन को कौशल में उनकी विजयी जीत के लिए बधाई। प्रतियोगिता के प्रति आपकी अध्यक्षता और ईमानदारी ने दुनिया भर में कई लोगों को प्रेरित किया है। इस ट्वीट को कौशल विकास मंत्रालय ने रिट्वीट किया है।
श्वेता रतनपुरा 22 साल की हैं और महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। भारत ने वर्ल्ड स्किल्स इवेंट में एक स्वर्ण, एक रजत और 2 कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। एस अश्वथ नारायण ने जल प्रौद्योगिकी में स्वर्ण पदक जीता है। वहीं, प्रणव नुतालपट्टी ने वेब प्रौद्योगिकी में रजत पदक जीता है, जबकि संजय प्रमाणिक और महाराष्ट्र की श्वेता रतनपुरा ने क्रमशः आभूषण और ग्राफिक डिजाइन प्रौद्योगिकी में कांस्य पदक जीते हैं।
आपको बता दें कि भारत 48 सदस्यीय दल के साथ अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक कौशल प्रतियोगिता, वर्ल्ड स्किल्स कजान 2019 में 63 देशों से मुकाबला करने पहुंचा था। इस बार भारत ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता में भारत की श्वेता रतनपुरा जीनते वाली पहली महिला बनी

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’
महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, 2 लोगो की मौत 2 घायल, एसपी कलेक्टर मौके पर