बंगलुरू में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि काले धन को लेकर देशभर में झूठ फैलाया गया है। उन्होंने यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पुरानी सरकार तो कालेधन मुद्दे पर कोई निर्णय लेने को ही तैयार नहीं थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने कोयले में हाथ डाला और कोयले को हीरा बनाया। कोयले को हमने देश को समर्पित किया। 204 में से 20 खदानों की नीलामी हुई। इस नीलामी से 2 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ। हमने स्पेक्ट्रम की नीलामी करवाई। इस नीलामी से 1 लाख करोड़ से ज्यादा की कमाई हुई।
इसके साथ ही मोदी ने रेलवे, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया जैसे प्रोजेक्ट्स पर भी कहा। उन्होंने कहा कि आबीआई से उन्होंने अपिल की है कि वे छपाई के काम में भारत की ही इंक और पेपर का उपयोग करे।
कालेधन पर जी-20 में प्रस्ताव पारित हुआ। हमने आते ही कालेधन पर एसआईटी का गठन किया। कालेधन पर संसद में कड़ा कानून रखा और दुनिया ने भी कालेधन पर हमारी बात मानी। दुनियाभर के नेताओं से आंखें मिलाकर हमने कालेधन पर बात की।
पीएम मोदी ने कहा कि नीति से ज्यादा ताकतवर नीयत होती है। देश के पीछे रहने का कोई कारण नहीं है। देश तेज गति से चल पड़ा है। कई प्रोजेक्ट लटके पड़े थे। हमारी सरकार ने उन प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाया है।
रैली में बोले पीएम नरेंद्र मोदी. कालेधन पर देशभर में झूठ फैलाया गया

More Stories
देश के 13 से अधिक राज्यों में भारी बारिश आंधी तूफान व 6 से अधिक राज्यो में लू चलने का अलर्ट
आगर रोड़ से खाक चौक चौराहा तक निर्माणाधीन सड़क के बीच फूलदार पौधे लगाए जाएं – संभागायुक्त सिंह
इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी की धमकियां, कारोबारियों से करोड़ों की मांग, पुलिस जाँच जारी