भारतीय रेसलर हर प्रतियोगिता में देश का झंडा ऊंचा करते हैं और ओड़क जीतकर देश का नाम दुनिया मे रोशन करते आए हैं। रेसलर हमेशा ही देश और खुद का नाम और मान बढ़ाते आये हैं। ओलम्पिक गेम्स हो या कॉमनवेल्थ गेम्स,या कोई अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा भारतीय तिरंगे को ऊंचा करते आये हैं। भारतीय रेसलर बजरंग पुनिया ने वर्ल्ड चेम्पियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर एक बार फिर इतिहास रच दिया। सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में चल रही वर्ल्ड रैसलिंग चेम्पियनशिप में 65 किलोग्राम फ्री स्टाइल भार वर्ग में बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक जीता। बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक के मैच में पुएरटो रीको के सेबस्टियन रिवेरा को 11-9 से हराया। इससे पहले महिला रेसलर विनेश फोगाट ने भी कांस्य पदक जीता था।
सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में आयोजित वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप में भारतीय टीम को दूसरा मेडल हासिल हुआ है. रेसलर बजरंग पूनिया ने पुरुषों के 65 किलो फ्रीस्टाइल भारवर्ग में यह मेडल हासिल किया है. बजरंग ने कांस्य पदक के मैच में पुएर्टो रिको के सेबस्टियन रिवेरा को 11-9 से मात दे दी।
बजरंग पूनिया का वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप में यह चौथा मेडल है. बजरंग ने इससे पहले 2013 और 2019 के चैम्पियनशिप में भी ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था. वहीं 2018 के वर्ल्ड चैम्पियनशिप में वह सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे थे.
बजरंग पूनिया को प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में यूएसए के जॉन दियाकोमिहालिस ने हरा दिया था. चूंकि जॉन फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे इसके चलते बजरंग को रेपचेज राउंड खेलने का मौका मिला. रेपचेज के पहले मैच में बजरंग ने आर्मेनिया के वेजगेन तेवान्यान को कड़े टक्कर में हराया. फिर ब्रॉन्ज मेडल मैच की बात करें तो बजरंग एक समय 0-6 से पीछे चल रहे थे. लेकिन इसके बाद बजरंग ने शानदार वापसी करते हुए सेबस्टियन रिवेरा को मात दे दी.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में जीता गोल्ड
बजरंग पूनिया ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में उम्मीदों के मुताबकि प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था. पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किलो भारवर्ग के फाइनल में बजरंग पूनिया ने कनाडा के एल. मैकलीन को 9-2 मात दी. बजरंग पूनिया का यह कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार दूसरा गोल्ड एवं ओवऑल तीसरा मेडल था.

More Stories
पैरालंपिक खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये देगी मध्यप्रदेश सरकार
विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा जिला स्तरीय बैडमिंटन (पुरुष) प्रतियोगिता संपन्न
आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप–2024 लीमा पेरू में, मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के 5 खिलाड़ी करेंगे सहभागिता