रेलवे मंत्रालय ने आम आदमी के लिए राहत भरी खबर देते हुए कहा है कि गरीब रथ रेलगाड़ियां बंद नहीं होंगी और पहले की तरह चलती रहेंगी। इससे पहले खबर आई थी कि केंद्र सरकार देश में गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेनों को बंद करके इसे मेल एक्सप्रेस में बदलने योजना बना रही है।
मंत्रालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। अपने ट्वीट में मंत्रालय ने लिखा कि मौजूदा समय में रेलवे की ओर से 26 जोड़ी गरीब रथ ट्रेनें चलाई जाती हैं। गरीब रथ में 12 कोच हैं और सभी वातानुकूलित हैं। कम कीमत में एसी सुविधा प्रदान करने की वजह से ये ट्रेन काफी लोकप्रिय है।
रेलवे मंत्रालय, काठगोदाम और जम्मू तवी के बीच ट्रेन संख्या 12207-08 गरीबरथ एक्सप्रेस और कानपुर और काठगोदाम के बीच ट्रेन संख्या 12209-10 गरीब रथ एक्सप्रेस को 4 अगस्त, 2019 से फिर से बहाल करेगी।
रेल मंत्रालय ने दिया बयान बंद नहीं होगी गरीब रथ

More Stories
स्कूल शिक्षा विभाग को विभागीय उपलब्धि एवं उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत