बिहार के नवादा में आकाशीय बिजली गिरने से 7 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 बच्चों के घायल होने की खबर है। यह घटना काशीचक थाना क्षेत्र के धानपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार सभी लोग बारिश से बचने के लिए पीपल के पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से इन लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।
नवादा में आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, 5 घायल

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
बारिश से हालात हो रहे खराब, देश के 10 राज्यों में बारिश के येलो अलर्ट जारी
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल