पोन्जी स्कैम के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने आईएमए के संस्थापक मंसूर खान को शुक्रवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। ईडी के अफसर उसे दिल्ली स्थित मुख्यालय ले गए। जहां मंसूर से पूछताछ की जा रही है। ईडी के साथ-साथ एसआईटी ने भी उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। निवेश के नाम पर करीब 30 हजार लोगों के साथ ठगी का आरोपी मंसूर 8 जून को दुबई भाग गया था।
एसआईटी प्रमुख रविकांत गौड़ा ने बताया कि बेंगलुरु से उमर शरीफ को गिरफ्तार किया है। वह अल बशीर नाम का स्कूल चलाता था। बीते 5 साल से आईएमए और मंसूर खान का प्रचार कर रहा था।
मंसूर खान ने पिछले दिनों दुबई से एक वीडियो जारी कर भारत छोड़ने को बड़ी गलती बताया था। उसने जल्द भारत लौटकर जांच में सहयोग करने की बात कही थी। उसने कहा था कि मुझे देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। कुछ ऐसे हालात बन गए थे कि मुझे उस वक्त देश छोड़कर जाना पड़ा।
मंसूर ने 23 जून को दावा किया था कि पोन्जी स्कैम के असली अपराधियों में राज्य और केंद्रीय स्तर पर बड़े नाम शामिल हैं। अधिकारियों ने 400 करोड़ रुपए की रिश्वत स्वीकार की थी। कर्नाटक के कांग्रेस विधायक रोशन बेग भी इसमें शामिल थे। पिछले दिनों एसआईटी ने उन्हें बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। तब बेग मुंबई जाने की फिराक में थे।
ईडी ने आईएमए के संस्थापक मंसूर खान को दिल्ली एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम