अयोध्या विवाद मामले में सुनवाई के दौरान वक्फ बोर्ड के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में आग्रह किया कि अपीलों पर अगले लोकसभा चुनाव के बाद जुलाई, 2019 में सुनवाई करायी जाए, क्योंकि मौजूदा माहौल अनुकूल नहीं है। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल की इस दलील पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पलटवार किया है। अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी एक तरफ गुजरात के मंदिरों में जा रहे हैं, दूसरी तरफ कपिल सिब्बल राम जन्मभूमि केस में फैसला आने में अड़ंगा लगा रहे हैं। पूरे मसल पर मैं राहुल गांधी की राय चाहता हूं।
बीजेपी ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी से यह स्पष्ट करने को कहा कि वह बताये कि अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट में उसके नेता कपिल सिब्बल द्वारा व्यक्त विचार उनका अपना था या सुन्नी वक्फ बोर्ड का राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद विवाद मामले में पीठ से एक पक्षकार सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से न्यायलय में उपस्थित होने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि इस मामले की सुनवाई को अगले लोक सभा चुनाव के बाद जुलाई, 2019 में कराई जाए क्योंकि मौजूदा माहौल अनुकूल नहीं है।
बीजेपी प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्ह राव ने यहां अपने बयान में कहा कि अयोध्या मामले की सुनवाई को आगे बढ़ाकर 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद करने का आग्रह करके सिब्बल ने इस कानूनी विवाद का राजनीतिकरण करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि कपिल सिब्बल द्वारा व्यक्त विचार उनका अपना था या सुन्नी वक्फ बोर्ड का? उन्होंने कहा कि इस उलझे मामले का जल्द समाधान निकालने का प्रयास करने की बजाए कांग्रेस इसे अनिश्चितता की ओर ढ़केलने का प्रयास कर रही है।
राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि क्या स्वयं घोषित शिव भक्त की भगवान राम में आस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि बड़े अंतर में हार के भय के बाद भी कांग्रेस ने अब तक 2019 का चुनाव टालने की मांग नहीं की है।
राहुल गांधी मंदिरों में जा रहे हैं, सिब्बल अयोध्या केस में देरी क्यों करा रहे : अमित शाह

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ