अलग-अलग जगहों पर नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हासिल लगी है। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस के साथ एक मुठभेड़ में 5 महिलाओं सहित 7 माओवादी मारे गए। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 2 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के कल्लेद गांव के जंगल में बुधवार को जब महाराष्ट्र पुलिस की विशेष माओवादी विरोधी इकाई सी-60 कमांडो का एक दस्ता नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था, तब यह मुठभेड हुई। गश्ती टीम ने कल्लेद के निकट वन क्षेत्र की घेराबंदी कर दी जिसके बाद दोनों पक्षों में गोलीबारी शुरू हो गई। कल्लेद की सीमा छत्तीसगढ़ से लगती है।
महाराष्ट्र में मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, छत्तीसगढ़ में 2 गिरफ्तार

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’