April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

शूटिंग रेंज के लोकार्पण पर बोले शिवराज अंतर्राष्ट्रीय पदक जीतने पर खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को शासकीय सेवा में सीधी नियुक्ति दी जाएगी, यह कहना है मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का। उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने अलग करने की ठानी है। आज भोपाल में मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी में अभिनव बिन्द्रा 10 मीटर शूटिंग रेंज, 25 मीटर शूटिंग रेंज और प्रशासकीय भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों में प्रतिभा और क्षमता है। उन्हें आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जायें, तो वे खेल के क्षेत्र में चमत्कार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी वर्ष 2020 के ओलम्पिक में अलग-अलग खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करें। यदि लगन और जज्बा हो, तो कुछ भी असंभव नहीं है। उन्होंने खिलाड़ियों का आव्हान किया कि आगे बढ़ें और आसमान छू लें। मुख्यमंत्री ने नव-निर्मित शूटिंग रेंज और प्रशासनिक भवन का अवलोकन भी किया।
गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिन्द्रा ने विभिन्न अकादमी के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के प्रश्नों के जवाब दिए। बिन्द्रा ने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान मैच प्रेशर आए तो उसको एक्सेप्ट करें, भागें नहीं। लक्ष्य पर अपना फोकस बनाए रखें और आत्म-विश्वास बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग के समय अगर मानसिक दबाव महसूस करते हैं, तो स्वयं को चैलेंज करें और अपनी बेसिक और तकनीक पर ज्यादा ध्यान दें। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधार राजे सिंधिया ने कहा कि अनुशासन से ही जीवन और खेल में फोकस करने में मदद मिलती है। साथ ही इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज अभिनव बिन्द्रा से शुटिंग में अपनी रूचि दिखाते हुए कुछ जानकारी प्राप्त करते भी दिखें।
इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिन्द्रा, नेशनल रायफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रनिंदर सिंह और खिलाडी मौजूद उपस्थित थे।

Share to...