कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को दिल्ली के ताज होटल में इफ्तार पार्टी दे रहे हैं। इसमें कांग्रेस की ओर से 18 राजनीतिक दलों के नेताओं को न्योता दिया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल की यह पहली इफ्तार पार्टी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस पार्टी से विपक्षी एकजुटता की जमीन मजबूत होगी। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष रहने के दौरान सोनिया गांधी ने 2015 में इफ्तार का आयोजन किया था।
ताज पैलेस होटल में होने वाली राहुल की इफ्तार पार्टी में कांग्रेस के नेताओं के अलावा विपक्षी दलों के भी कई नेता शिरकत कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस पार्टी में विपक्ष के कई नेता पहुंच रहे हैं। पार्टी में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रतिभा पाटिल पहुंचे।
राहुल की इफ्तार पार्टी शुरू, प्रणब भी मौजूद

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा