मुंबई के वर्ली में 33 मंजिला इमारत में आग लगी है। आग इमारत के टॉप फ़्लोर में लगी है। इस बिल्डिंग में दीपिका पादुकोण का भी घर है। दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और आग बुझाने का काम जारी है। मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि दमकल कर्मी मौके पर मौजूद है और आग बुझाने का काम जारी है। वह अपनी तरफ से आग बुझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने बताया है कि इस इमारत में रहने वाले 90 फीसदी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इमारत की 33 वीं मंज़िल पर दोपहर 2 बजकर 16 मिनट पर आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड को मिली। मौके पर 5 फायर ब्रिगेड मौजूद हैं और आग बुझाने का काम अब भी जारी है।
इस बीच दीपिका पादुकोण ने ट्वीट कर बताया कि वह सुरक्षित हैं। उन्होंने सबको धन्यवाद कहा कि उन्होंने ट्वीट किया, मैं ठीक हूं। सबको धन्यवाद। दमकल विभाग के कर्माचारियों के लिए दुआ करें जो अपना जीवन खतरे में डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं।
मुंबई के वर्ली में एक बहुमंजिला इमारत के टॉप फ्लोर पर लगी आग

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा