मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की तबीयत ठीक नहीं है, जिस वजह से वे सोमवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित हुए राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह 2019 में शामिल नहीं हो सके। उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाना था। दूसरी तरफ राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद भी राजधानी के बाहर हैं।
ऐसे में सेरेमनी के बाद राष्ट्रपति भवन में विजेताओं की एक साथ फोटो क्लिक कराने की परंपरा को 29 दिसंबर 2019 के लिए टाल दिया गया है और इसी दिन बिग बी को दादा साहेब फाल्के के खिताब से भी नवाजा जाएगा।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सेरेमनी खत्म होने के बाद इस बात की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आज रात्रिभोज होगा। इसके बाद 29 दिसंबर को राष्ट्रपति भवन में शाम की चाय और राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के साथ फोटो क्लिक कराई जाएगी। चूंकि अमिताभ बच्चन आज के समारोह में शामिल नहीं हो पाए, इसलिए उन्हें 29 तारीख को दादा साहेब पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
आयुष्मान खुराना को अंधाधुन और विक्की कौशल को उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में दमदार परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया। वहीं, साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश को महानती फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया।

More Stories
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत