April 25, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

रानीपुरा बाजार में महीनेभर में दूसरी बार लगी भीषण आग

इंदौर के भीड़भाड़ वाले रानीपुरा बाजार में आज भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में 3 मंजिला इमारतें आग की लपटों से घिर गईं। हादसे में लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया। यह इस इलाके में महीने भर के दौरान बड़े अग्निकांड की दूसरी घटना है।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग रानीपुरा क्षेत्र में इमारत की पहली मंजिल स्थित कटलरी और प्लास्टिक के सजावटी सामान की दुकान में लगी। आग की विकराल लपटों ने देखते ही देखते इस इमारत की 2 अन्य मंजिलों को भी अपनी जद में ले लिया, जहां इस दुकान का माल भरा था।
अधिकारी ने बताया कि पूरी तरह आग बुझाने में करीब 4 घंटे का समय लगा। अग्निकांड में 3 मंजिला इमारत में रखा माल खाक हो गया। अधिकारी ने कहा कि संदेह है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Share to...