April 25, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सीएम योगी को गांव बुलाने की जिद पर अड़ा शहीद का परिवार, अनशन जारी

संभल। यूपी के संभल के जिले में शहीद सुधीश कुमार के परिजन आज दूसरे दिन भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गांव आने की मांग को लेकर धरने पर बैठे रहे। दूसरी ओर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने कल 21 मई को मुरादाबाद समीक्षा को आ रहे मुख्यमंत्री से परिजनों को मिलवाने का प्रस्ताव रखा जिसे परिजनों ने ठुकरा दिया।
शहीद सुधीश कुमार के भाई मनोज कुमार ने बताया कि आज एडीएम, एसपी सहित कई अधिकारी आए थे। उन्होंने कल मुरादाबाद में हमें मुख्यमंत्री से मिलवाने की बात कही लेकिन हमारी मांग है कि जब तक मुख्यमंत्री योगी हमारे गांव नहीं आएंगे तब तक हम अनशन नहीं तोड़ेंगे। उन्होंने बताया कि आज अनशन की वजह से शहीद भाई की पत्नी कविता की तबियत भी खराब हो गयी है।

Share to...