April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त नेता के खिलाफ छेड़छाड़ का केस, बीजेपी ने पद से हटाया

भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य सिलाई-कढ़ाई बोर्ड के उपाध्यक्ष बीजेपी नेता राजेन्द्र नामदेव के खिलाफ 25 वर्षीय महिला से कथित रूप से छेड़छाड़ का मामला रविवार रात दर्ज किया गया है। महिला तेजाब हमले की पीड़िता है। नामदेव को प्रदेश सरकार से राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त है। प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने सोमवार को नामदेव को मध्यप्रदेश राज्य सिलाई-कढ़ाई बोर्ड के उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया। नामदेव 19 दिन पहले ही मप्र राज्य सिलाई कला मंडल के उपाध्यक्ष बने थे।
इसी बीच, कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने हनुमानगंज पुलिस थाने में नामदेव के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उसे पार्टी से निलंबित कर दिया। नामदेव मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर का रहने वाला है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पिछले साल नवंबर में नामदेव ने उसे भोपाल रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में बुलाया और उससे 2 बार छेड़छाड़ का प्रयास किया। पीड़िता ने बताया कि हालांकि वह किसी तरह से वहां से भागने में सफल रही।

Share to...