नई दिल्ली। 11,500 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में घिरी मेहुल चोकसी की कंपनी गीतांजलि में भगदड़ मच गई है। गीतांजलि जेम्स के सीएफओ और बोर्ड मेंबर समेत 4 अफसरों ने इस्तीफा दे दिया है। इसमें गींताजली जेम्स के सीएफओ चंद्रकांत करकरे, कंपनी सेक्रेटरी एंड चीफ कम्पलांयश ऑफिसर पंखुरी और बोर्ड सदस्य कृष्णन संगमेस्वरन ने इस्तीफा दे दिया है। पीएनबी से नीरव मोदी ने 2000 करोड़ और मेहुल चोकसी ने 9000 करोड़ रुपये लिए थे। ये दोनों विदेशों से कच्चा हीरा आयात करते थे।
इस मामले में ईडी ने अबतक करोड़ों रुपये की कीमत के हीरे, स्वर्ण आभूषण और अन्य बेशकीमती रत्न जब्त किए हैं जबकि एजेंसी ने इस हफ्ते गीतांजलि जेम्स के प्रोमोटर और नीरव मोदी के रिश्तेदार मेहुल चोकसी को सम्मन भी दिया। वहीं ईडी जांच को आगे ले जाने के लिए मोदीए चोकसी और उनके कारोबार से जुड़े निजी और आधिकारिक सभी प्रकार के वित्तीय दस्तावेजों को जुटाने का प्रयास कर रही है।
गीतांजलि में हडकंप, सीएफओ समेत 4 बड़े अधिकारियों ने दिया इस्तीफा

More Stories
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन