सोमवार की शाम को पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए बारामूला के उरी सेक्टर में मोर्टार से हमले और गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने के अभीतक कोई समाचार नहीं हैं। भारतीय सेना भी पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इस गोलीबारी में 3 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
सेना के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अधिकारी इस घटना पर नजर रखे हुए हैं और सेना को खुलकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान इस तरह की गोलीबारी करके आतंकवादियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने की कोशिश करती है।
उरी सेक्टर में पाकिस्तान ने की भारी गोलाबारी, 3 नागरिक घायल

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’