संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान की यूएन में स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी द्वारा भारत के खिलाफ फिलिस्तीनी लड़की की फोटो दिखाए जाने को यूएन जनरल एसेंबली प्रेसिडेंट मिरोस्लैव लजैक ने गंभीरता से लिया है। बुधवार को यूएन जनरल एसेंबली प्रेसिडेंट ने कहा कि मलीहा मोदी के फर्जी फोटो दिखाए जाने पर संयुक्त राष्ट्र महासंघ एक्शन ले सकता है।
रविवार को मलीहा लोधी ने यूएन में एक लड़की की फोटो दिखाई थी, जिसे कश्मीरी बताकर उसे पैलेट गन का शिकार बताया था, लेकिन जल्द ही पाक का झूठ अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेनकाब हो गया। असल में मलीहा ने जिस फोटो को कश्मीरी लड़की का बताया था वो फिलिस्तीनी लड़की की फोटो थी।
मीडिया ने मलीहा की गलत फोटो दिखाए जाने को पाकिस्तान की बौखलाहट माना था। शनिवार रात संयुक्त राष्ट्र सभा में भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर खूब खरी-खोटी सुनाई थी। जिससे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में बौखलाहट का माहौल है।
इसी बौखलाहट में सुषमा के बाद पाकिस्तान की संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने कश्मीर में भारत की बर्बरता को दिखाने के लिए एक फर्जी फोटो का इस्तेमाल किया था।
यूएन ने पाक को चेताया, भारत के खिलाफ फर्जी फोटो दिखाना पड़ सकता है महंगा

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा