पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले में पहली बार आरोपी मेहुल चोकसी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। मेहुल चोकसी ने सीबीआई को जवाब दिया है कि वह अभी अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्या की वजह से यात्रा कर पाने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि उन्हें दिल की बीमारी है, जिसका इलाज इसी साल फरवरी के पहले सप्ताह में हुआ है और अभी चल ही रहा है। मेहुल चोकसी हीरा कारोबारी नीरव मोदी के सहयोगी हैं, जिनके ऊपर करीब साढ़े ग्यारह हजार करोड़ रुपये के घोटाले आरोप है।
पीएनबी घोटाला के आरोपी मेहुल चोकसी ने सीबीआई से पूछा है कि क्योंकि उनका पासपोर्ट निलंबित किया गया है, तो मैं जब मैं इस संबंध में उन्होंने आरपीओ मुंबई से जानकारी भी लेनी चाही तो मुझे कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि मैं कैसे भारत की सुरक्षा के लिए खतरा हूं और मेरा पासपोर्ट क्यों निलंबित किया गया है। गौरतलब है कि घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी है। बुधवार को नीरव मोदी पर सीबीआई ने एक और एफआईआर दर्ज की है।
मेहुल चोकसी ने बताई भारत में असमर्थतता, पूछा यह सवाल…

More Stories
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत