जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में रविवार सुबह सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 3 आतंकी मार गिराए। इनमें लश्कर-ए-तयैबा का पाकिस्तानी कमांडर भी शामिल है। सुरक्षाबलों को आतंकियों के शहर के बाहर मुजगुंड इलाके में छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद शनिवार शाम से ही ऑपरेशन शुरू कर दिया था।
रिपोर्ट्स के अनुसार आतंकियों ने खुद को घिरता देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक मिलिट्री जवान, एक सीआरपीएफ जवान और 3 पुलिसकर्मियों समेत 7 जवान घायल हो गए। हालांकि, 18 घंटे तक चले ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने स्थिति पर नियंत्रण पाते हुए 3 आतंकियों को मार गिराया। घटनास्थल से हथियार बी बरामद किए गए हैं।
मुठभेड़ में लश्कर-ए-तयैबा के पाकिस्तानी कमांडर समेत 3 आतंकी मारे

More Stories
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत
देवास पुलिस की नवाचार पहल “पुलिस चौपाल” को सीएम एक्सीलेंस अवार्ड