विश्व हिन्दू परिषद ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की मांग को लेकर रविवार को रामलीला मैदान में विराट धर्म-सभा की। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने भाजपा पर राम मंदिर निर्माण का वादा पूरा न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर को लेकर कोई भीख नहीं मांग रहे हैं, हम अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। देश राम राज्य चाहता है, सरकार इसके लिए कानून लाए।
भैयाजी जोशी ने कहा कि जो लोग आज सत्ता में हैं, उन्होंने राम मंदिर बनाने का वादा किया था। उन्हें लोगों को सुनना चाहिए और अयोध्या में राम मंदिर बनाने की मांग को मानना चाहिए। सत्ता में बैठे लोगों को जनभावनाओं का ख्याल रखना चाहिए। जोशी ने कहा कि इस मामले में न्यायालय की प्रतिष्ठा बनी रहनी चाहिए। न्यायालय को भी लोगों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। क्योंकि जिस देश में न्याय व्यवस्था, न्यायालय के प्रति अविश्वास हो उसका उत्थान संभव नहीं, इस पर भी अदालत को विचार करना चाहिए।
भीख नहीं मांग रहे, राम मंदिर का वादा पूरा करें : भैयाजी जोशी

More Stories
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत
देवास पुलिस की नवाचार पहल “पुलिस चौपाल” को सीएम एक्सीलेंस अवार्ड