April 27, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मुज़फ़्फ़रपुर बालिका गृह कांड मामले में कंकाल बरामद

मुज़फ़्फ़रपुर बालिका गृह में यौन शोषण की जांच के दौरान सीबीआई को मानव कंकाल मिले हैं। बताया जा रहा है कि यह कंकाल बालिका गृह से ग़ायब लड़की की है। मामले के अभियुक्त ब्रजेश ठाकुर के पूर्व ड्राइवर विजय तिवारी के बयान पर सीबीआई ने पास के श्मशान घाट में खुदाई करवाई थी, जिसमें कंकाल बरामद हुए हैं। विजय तिवारी ने सीबीआई से कहा था कि बालिका गृह में एक बच्ची की मौत हो गई थी, जिसके बाद ब्रजेश ठाकुर के इशारे पर उसे सिकंदरपुर घाट श्मशान में दफ़न कर दिया गया था। 5 घंटे चली खुदाई के बाद बरामद कंकाल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

Share to...