April 27, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मुकेश अंबानी लगातार 11वें साल सबसे अमीर भारतीय : फोर्ब्स

मशहूर फोर्ब्स मैगजीन के अनुसार सबसे अमीर भारतीयों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार 11वें साल शीर्ष पर हैं। 47.3 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय हैं। एक साल में सबसे ज्यादा संपत्ति जोड़ने के मामले में भी अंबानी शीर्ष पर हैं।
रिलायंस जियो और ब्रॉडबैंड की सफलता के बीच मुकेश अंबानी ने एक साल में अपनी संपत्ति में 9.3 अरब डॉलर का इजाफा किया है। फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2018 के अनुसार विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने सबसे अमीर भारतीयों की सूची में दूसरा स्थान बरकरार रखा है। एक साल में 2 अरब डॉलर के इजाफे के साथ उनकी संपत्ति 21 अरब डॉलर है। सबसे अमीर भारतीयों की सूची में 18.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन लक्ष्मीनिवास मित्तल तीसरे स्थान पर हैं। चौथे पायदान पर हिंदुजा ब्रदर्स हैं जिनकी संपत्ति 18 अरब डॉलर है। 15.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पलोनजी मिस्त्री सबसे अमीर भारतीयों की सूची में पांचवें पायदान है।

Share to...